Home News Helpline Classified Jobs About Contact

17 सिंतबर को भैंसादंड से 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का होगा शुभारंभ

17 सिंतबर को भैंसादंड से 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का होगा शुभारंभ
स्वास्थ्य
13-Sep-26
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हजारों मरीजों का निःशुल्क इलाज 

छिंदवाड़ा

सेवा, स्वास्थ्य एवं संकल्प के 100 दिन अभियान को लेकर पिछले दो वर्षों में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 100 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से एक लाख 70 हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए 20 हजार से मरीजों का अलग-अलग बीमारियों का छिंदवाड़ा सहित महानगरों में ऑपरेशन कराया गया था। इस दौरान गांवों में बिना ईलाज किए घरों में पड़े हुए मरीजों को भी शिविरों के माध्यम से बेहतर उपचार मिला था। इस वर्ष आयोजित होने वाले 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को लेकर रविवार को सांसद बंटी विवेक साहू के निर्देशों के अनुसार सांसद कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिविरों की तैयारियांे और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में आयोजित होने वाले 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की तिथि और स्थानों का चयन कर लिया गया है। जिसके अनुसार इस वर्ष भाजपा मंडल रोहनाकला के ग्राम भैसादंड मंे स्थित पंचायत भवन में सांसद  बंटी विवेक साहू के द्वारा 17 सिंतबर को सेवा, स्वास्थ्य एवं संकल्प के 100 दिन अभियान के तहत 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया जाएगा। सेवा, स्वास्थ्य एवं संकल्प के 100 दिन अभियान को लेकर आयोजित हो रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को लेकर शिविर आयोजन समिति ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोनों जिलों में आयोजित होने वाले 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर ईलाज मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस वर्ष भी दोनों जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की भूमिका अहम रहेगी। शिविरों में चिन्हित गंभीर मरीजों का जिला अस्पताल सहित महानगरों में भेजकर उचित ईलाज और ऑपरेशन किया जायेगा। 

उक्त शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जायेगा। शिविर आयोजन समिति ने दोनों जिलों के आमजनों से अपील की है कि वे उक्त 100 दिवसीय निःशुल्क शिविरों के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ उठाए। सांसद कार्यालय में आयोजित हुई बैठक के दौरान शिविर आयोजन समिति से भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष पटेल, अलकेश लांबा, प्रभुनारायण नेमा, चंदकुमार चंदू जैन, रिजवान कुरैशी, मनोज कुशवाह, नीरज भारद्वाज, मनोज यदुवंशी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हितेश शर्मा, संजय बाउंसकर सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित थे। 
Share News On