Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पर्युषण महापर्व में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का भावपूर्ण आयोजन

पर्युषण महापर्व में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का भावपूर्ण आयोजन
धर्म
13-Sep-26
छिंदवाड़ा

पर्युषण महापर्व की पावन एवं मंगलमयी बेला में श्री कच्छी वीसा ओसवाल जैन संघ, छिंदवाड़ा में श्री कल्पसूत्र ग्रंथजी का श्रद्धा एवं भक्ति भावपूर्वक वाचन एवं व्याख्यान निरंतर चल रहा है। इसी श्रृंखला में भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र एवं जन्म कल्याणक से संबंधित व्याख्यानों का प्रारंभ हुआ।

इसी क्रम में 12 सितंबर को प्रातः 9 बजे आराधना भवन में भगवान महावीर स्वामी के जन्म से पूर्व माता त्रिशला रानी को आए 14 शुभ स्वप्नों के आरोहण एवं प्रभु वर्धमान के जन्म का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। इस अवसर पर सकल संघ ने पूर्ण श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सहभागिता की। भगवान महावीर स्वामी के पालने का वरघोड़ा का लाभ मातुश्री रतन बेन तलकशी भाई परिवार को मिला, सकल संघ वरघोड़े में सम्मिलित होकर उनके घर गए एवं  रात्रि में वहां पर भक्ति भावना बड़े ही हर्षाैल्लास से की गई। वहीं विभिन्न समाज सदस्यों एवं परिवारों ने माता त्रिशला रानी को आए 14 शुभ स्वप्नों के आरोहण , उनके गर्भ से जन्मे महावीर भगवान का उजमना ,अष्ट मंगल, बारासासूत्र, द्वारा उदघाटन, का लाभ लेकर धर्म आराधना में अपनी सहभागिता निभाई।

इस पावन अवसर पर श्री कच्छी वीसा ओसवाल जैन महिला मंडल, छिंदवाड़ा द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। पर्युषण महापर्व के दौरान श्री संघ में अनेक सदस्यों द्वारा अनुमोदनीय कठोर तपस्याएं की जा रही हैं। साथ ही प्रतिदिन राई प्रतिक्रमण, श्री स्नात्र पूजा, श्री कल्पसूत्र व्याख्यान, देवसीय प्रतिक्रमण, आंगी एवं भक्ति भावना जैसे धार्मिक कार्यक्रमों की सतत श्रृंखला हर्षाेल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में चल रही है एवं धर्म आराधना का लाभ लिया जा रहा  है।
Share News On