मुंबई में पुरस्कृत हुए समाजसेवी डॉ. रामराव आठनकर
छिंदवाड़ा
28-Jun-25
छिंदवाड़ा
लंबे समय से निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गांव-गांव शिविर लगाकर गरीब, आदिवासी वर्ग को निः शुल्क स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ निः शुल्क आंखों का ऑपरेशन करने वाले डॉ. रामराव आठनकर को मुंबई में पुरस्कृत किया गया है। वे समय-समय परा आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबाों को कंबल वितरण, छात्र-छात्राओं को निः शुल्क पुस्तकों एवं ई लायब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाते हैं। ज्ञात हो कि डॉ. रामराव आठनकर रिया कल्याण एवं शिक्षा समिति के संचालक है। उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिये मुंबई स्थित लता मंगेश्कर ऑडिटोरियम भाईदर में आज 28 जून 2025 को मुंबई गौरव पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. रामराव ने मुंबई गौरव पुरूस्कार प्राप्त कर जिले का सम्मान बढ़ाया है । उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्रों ने उन्हे बधाई प्रेषित की है ।