Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ द्वारा स्वीकृत फंड से पूर्व स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू

कमलनाथ व नकुलनाथ द्वारा स्वीकृत फंड से पूर्व स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू
छिंदवाड़ा
28-Jun-25
छिन्दवाड़ा

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में सड़कों का प्रमुख योगदान होता है और सड़कों के निर्माण से पूंजी बनती है, क्योंकि आवागन जितना सुगम होगा, उतनी ही तेजी से व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा मिलता है। पूर्व सीएम  कमलनाथ मंचों से अक्सर अपने उदबोधनों में कहते हैं कि पूंजी से सड़कें नहीं बनती बल्कि सड़कों से पूंजी बनती है। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले अंतर्गत आने वाले ग्रामों को ब्लॉक अथवा जिला मुख्यालय से जोड़ने हेतु जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ एवं पूर्व सीएम कमलनाथ के प्रयत्नों से सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। यह बात तामिया ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अघ्घन शाह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।

उन्होंने  जारी बयान में आगे कहा कि पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने कार्यकाल में सड़कों के निर्माण हेतु बजट उपलब्ध कराने सतत प्रयास किए। वर्ष 2024 में सिंगोड़ी से हिवरखेड़ी, मानेगांव, पिपरियागुमानी, अकलमा, खुर्सीपार मार्ग 28 किमी, लोटिया से अनखावाड़ी, चाखला से बम्हनी18 किमी के लिए बजट स्वीकृत किया  था।100 करोड़  से बनने वाली उक्त सड़कों के निर्माण से सैकड़ों ग्रामों का ब्लॉक व जिला मुख्यालय से सीधा सम्पर्क स्थापित होने के साथ ही आवागमन सुगम होगा। गांव की दूरी मुख्यालयों से कम हो जायेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि उत्पादों को मुख्यालय की थोक मंडी व बाजारों तक पहुंचाना किसानों के लिये बेहद आसान होगा। इस तरह सड़कों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भविष्य में और अधिक गति मिलेगी। श्री शाह ने कहा कि इस तरह 27 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दिलाई थी। इनमें से 4 सड़कों का निर्माण प्रारंभ हो गया है।
Share News On