Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नहीं मिल रही केंद्रीय विद्यालय की पुस्तकें, विद्यार्थियों और पालकों में मची हायतौबा

नहीं मिल रही केंद्रीय विद्यालय की पुस्तकें, विद्यार्थियों और पालकों में मची हायतौबा
छिंदवाड़ा
28-Jun-25
पूरा नहीं हो रहा होमवर्क, पालक और विद्यार्थी तनाव में

छिंदवाड़ा

15 जून से जिले के सभी केंद्रीय विद्यालय और सीबीएसई स्कूल प्रारंभ हो गए लेकिय केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब तक पुस्तकें उपलब्घ नहीं हो पाई है जिससे उनकी पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर स्कूल के शिक्षक से लेकर पालक तक परेशान है।
तय समय पर केंद्रीय विद्यालय तो शुरू हो गए लेकिन इन स्कूलों में पढ़ाई अब तक शुरू नहीं पाई है क्योंकि विद्यार्थियों के पास पुस्तकें नहीं है। कुछ पालकों ने छिंदवाड़ा अपडेट से बातचीत में बताया कि स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग रखी गई थी तब शिक्षकों ने होमवर्क सहित अन्य बिंदुओं पर पालकों से बातचीत की तो पता लगा कि विद्यार्थियों के पास पुस्तकें ही नहीं है तो वे पढ़ाई कैसे करेंगे। स्कूल के शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे होमवर्क को लेकर विद्यार्थी और उनके पालक परेशान हो रहे हैं। बाजार में पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। स्टेशनरी और बुक बेचने वाले भी कुछ नहीं कह रहे हैं। पालकों ने जिला कलेक्टर से इस ओर संज्ञान लेकर व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया है ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
Share News On