Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नगर निगम को आईना दिखा रहे समाजसेवी दयानंद चौरसिया

नगर निगम को आईना दिखा रहे समाजसेवी दयानंद चौरसिया
छिंदवाड़ा
17-May-26
सत्कार चौराहे की नाली चोक, गडढ़ों में भरा पानी

समाजसेवी दयानंद चौरसिया ने भरे गड्ढे

छिंदवाड़ा

कोई इन्हें पागल भी कह सकता है, कोई इन्हें चर्चा में बने रहने के लिए इस तरह के कार्य करने वाला हीरो भी कह सकता है। कोई कुछ भी कहे लेकिन सच्चाई यह है कि इतनी बड़ी नगर निगम को शहर की सड़कों के गड्ढे दिखाई नहीं देते जिन गड्ढों पर प्रतिदिन हजारों लोग चलते हैं उन्हीं गड्ढो को भरने का काम करते हैं समाजसेवी दयानंद चौरसिया।

यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने सड़क के गड्ढे भरे हैं। इसके पहले भी वे कई बार ऐसा कर चुके हैं। इसके अलावा भी वे अपनी क्षमता के अनुसार अकेले समाजसेवा के कार्य करते रहते हैं।

शहर की स्वच्छता अभियान को आईना दिखा रहे हैं जिले के समाजसेवी दयानंद चौरसिया जो शहर की सड़कों के गड्ढे स्वयं के खर्च से भर रहे हैं। जिलेे में आये दिन मुख्य मार्गाे पर हो रहे बड़े-बड़े गड्डों के कारण एक्सीडेन्ट की घटनायें सामने आ रही है, और आमजन की बेसमय ही जान जा रही है, फिर चाहे वह युवा हो या बुजुर्ग सभी मुख्य मार्गाे पर हो रहे बड़े-बड़े गड्डे एवं शहर में दिनों बढ़ रहे ट्रेफिक के कारण जहॉ तहॉ आये दिन दुर्घटनायें देखने को मिल रही है । 

सफेद हाथी साबित हो रहे निगम के ब्रांड एंबेसेडर 

सब कुछ नगर निगम, प्रशासन एवं निगम द्वारा बनाये गये ब्राण्ड एम्बेसेडर के सामने है, परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता इसलिये नगर के समाजसेवी दयानंद ने विगत् लंबे से शहर के मुख्य चौराहों एवं रोड हो रहे इन गड्डो को भरने का बीड़ा उठाया है, ताकि आमजन की जान को बचाया जा सके । इसी क्रम में आज उन्होनें सत्कार तिराहा अंबेडकर चौक के सामने गड्डे को भरा और आमजन से अपील की है कि वे इस कार्य में आगे आयें ताकि आये दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके । दयानंद ने निगम प्रशासन से अपील की है कि विशेषकर सत्कार तिराके सामने स्थित नाली जो कि जाम हो चुकी है उसकी सफाई करायी जाये ताकि बारिश का मुख्य मार्ग पर न आकर नालियों के माध्यम से निकल सके ।

Share News On