भाजपा सरकार की महंगी आपदा के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
राजनीति
17-May-26
सड़क पर उतर महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने जमकर की नारेबाजी
छिन्दवाड़ा
केन्द्र और राज्य की सरकार के द्वारा जनता पर थोपी जा रही महंगाई के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने बढ़ते हुए पेट्रोल के दाम एवं डीजल के दाम के विरोध में सड़क पर उतरकर महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने जमकर विरोध व आक्रोश प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में एक रुपए भी मूल्य वृद्धि होती थी तो भाजपा के लोग सड़क पर उतरकर विरोध करते थे आज उनके मुंह में दंही जमा हुआ है और वे महंगाई पर मौन है। आम आदमी का महंगाई ने दम निकाल दिया और भाजपा राजनीतिक उपदेश देने में व्यस्त है। यही नहीं महंगाई मैने मोदी कह रहे है कि गरीबी भी बढ़ सकती है, लेकिन इसकी उन्हें कोई चिंता नहीं है, क्योंकि जनता को उपदेश देकर वे विदेश यात्रा पर है।
आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण चौधरी, महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती मंजू बैस, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रानू डेहरिया, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा दाड़े, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव सहित अन्य महिला नेत्रियां व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहीं।