गरीब जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल दे रहे सांसद बंटी साहू
छिंदवाड़ा
17-May-26
सांसद ने छिंदवाड़ा और लिंगा में परिवाजनों को उपलब्ध कराई राशि
छिन्दवाड़ा
गरीब जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू लगातार प्रयास कर रहे हैं। सांसद बंटी विवेक साहू विभिन्न सामाजिक और समाजसेवी संगठनों के निवेदनों पर परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रहे हैं।
तिरोले कुन्बी समाज के लिंगा निवासी योगेश भाउराव ठाकरे का भी 35 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया था। इनके परिवार की भी स्थिति अत्यंत दयनीय है। इसकी जानकारी लगते ही सांसद बंटी विवेक साहू ने तिरोले कुन्बी समाज के अध्यक्ष चंद्रभान देवरे के माध्यम से परिवारजन को 20 हजार की व्यक्तिगत सहायता उपलब्ध कराई है।
चंद्रभान देवरे ने बताया कि स्वर्गीय योगेश ठाकरे की दो छोटी बच्चियां है, जिनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब उनकी पत्नि कृति ठाकरे पर आ गई है। तिरोले कुन्बी समाज के सामाजिक बंधुओं ने परिवारजनों से मुलाकात करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू की ओर से शोक संवदेना व्यक्त कि और सांसद श्री साहू की ओर से 20 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर तिरोले कुन्बी समाज के सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इसी तरह सत्यम शिवम कॉलोनी के पास निवासरत 35 वर्षीय सतीश यादव का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था, स्वर्गीय सतीश की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है, उनके पिता का पूर्व में निधन हो चुका है, सतीश के दो छोटे बच्चे है। सांसद बंटी विवेक साहू को इसकी खबर लगते ही उन्होंने तत्काल ही वरिष्ठ समाजसेवी नान्हु यादव, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रशांत चंदेल, भाजपा नेता अरविंद राजपूत व शशांक चंदेल को परिवारजन से मुलाकात करने और 15 हजार की सहायता राशि देने के लिए भेजा हुआ था। भाजपा नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू की ओर से शोक संवदेना व्यक्त कि और सांसद श्री साहू की ओर से 15 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि प्रदान की।