समाजसेवी अनुज चौकसे ने रक्तदान कर सिकल सेल पीड़ित बालक की सहायता की
छिंदवाड़ा
04-Aug-25
रोटरी क्लब के ब्लड डोनेट मोटिवेशन प्रोग्राम से जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है सुगमता से ब्लड
छिंदवाड़ा
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। कुछ समय पहले रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल की शुरआत रक्तदान शिविर लगा कर की थी जिसमें बड़ी संख्या में रोटेरियन साथियों सहित अन्य समाजसेवियों ने रक्तदान किया था। रोटरी क्लब का यह सेवा भावी कार्य निरंतर जारी है। इसी श्रंखला में सोमवार को रोटरी क्लब की पहल पर शहर के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी अनुज चौकसे ने सिकलसेल के जरूरतमंद बालक को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि सिकल सेल से पीड़ित बालक को ब्लड की आवश्यकता है यह बात जब युवा समाजसेवी अनुज चौकसे को पता चली तो उन्होंने आगे आकर रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। वे तुरंत ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे जहां ब्रजेश शुक्ला व अनिल रघुवंशी के सहयोग से उनका ब्लड निकाला गया।

क्लब के सचिव नीलेश गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब के द्वारा ब्लड मोटिवेशन प्रोग्राम चलाया जाता है जिसमें युवाओं को रक्तदान के फायदे एवं रक्तदान के महत्व से परिचित कराया जाता है। क्लब के आयोजनों से बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा समय-समय पर रक्तदान किया जाता है जिसे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जरूररमंदों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस पुनीत कार्य में डाक्टर रंजना टांडेकर सहित समस्त स्टाफ का भी सहयोग मिलता है। क्लब के उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रूपल अग्रवाल ने कहा कि हम प्रत्येक महाविद्यालयों में युवाओं को रक्तदान हेतु रोटरी क्लब की और से प्रेरित कर रहे है। इससे युवाओं के अंदर रक्तदान की भं्रातियां दूर हो रही है और वे रक्तदान के लिए स्वयं आगे आकर समाजहित का कार्य कर रहे हैं जिससे लोगों का जीवन बच रहा है।