राष्ट्रीय हिंदू सेना का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में गठित की समितियां

छिंदवाड़ा
04-Aug-25
छिंदवाड़ा
राष्ट्रीय हिंदू सेना ग्रामीण क्षेत्रों में समितियों के माध्यम से विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा-सारना मंडल के ग्राम गंगाई में जिला मंत्री राहुल साहू ने समिति का गठन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश प्रभारी एव जिला अध्यक्ष यमन साहू, जिला मंत्री राहुल साहू, नगर अध्यक्ष विक्की साहू, मेघासिवनी ग्राम उपाध्यक्ष लाल विश्वकर्मा, गौ रक्षक प्रमुख अजेंद्र चौरे, अनिल यादव, ग्राम संयोजक पवन बंदेवार, जिला कार्यकारी सदस्य प्रथमेश वर्मा, मयंक सोनी, देवेश साहू कुलविंदर सिंह, दुर्गेश सूर्यवंशी, अंशु भाई, जितेंद्र यादव, शिव कुमार यादव, वैभव साहू, राघव सिंह मीठे खाप ग्राम अध्यक्ष विजय यादव उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत ओम व जय श्री राम के नारे के साथ की गई।

जिला मंत्री राहुल साहू ने बताया गया है कि गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है इनकी रक्षा और सुरक्षा की जवाबदारी हम सभी हिंदू भाइयों की है। नगर अध्यक्ष विक्की साहू ने बताया कि संगठन का उद्देश गौ रक्षा, माताएं बहनों की सुरक्षा और हिंदुत्व की रक्षा है। इसके लिए गांव-गांव में समितियों का गठन कर हिंदू युवाओं को संगठित किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष यमन साहू ने बताया कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए हिंदुत्व को एकजुट करने के लिए और गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए जो संभव प्रयास हमारे संगठन और हम सभी पदाधिकारियो से होंगे हम करेंगे। बैठक में ग्रामध्यक्ष अतुल भारती को नियुक्त किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं ने राष्ट्रीय हिंदू सेना की सदस्यता ग्रहण की।