गेंहू-तुअर में मामूली गिरावट लेकिन सोयाबीन-मक्का में अभी भी तेजी
कृषि जगत
29-Apr-26
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।

कृषि उपज मंडी कुसमेली में बुधवार को गेंहू जहां न्यूनतम 2100 और उच्चतम 2813 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1915 न्यूनतम और 2091 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 5000 और अधिकतम 5955 रूपए प्रति क्विंटल तो तुअर 3950-7236, चना 5000-5371 प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिकी।