चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सेवा दिवस के रूप में मनाया सासंद का जन्मदिन
छिंदवाड़ा
29-Apr-26
108 यूनिट ब्लड डोनेशन का बना इतिहास
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा के लोकप्रिय सासंद विवेक बंटी साहू के 47 वें जन्मदिन के अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 108 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त दान की प्रक्रिया जिला अस्पताल ब्लड बैंक टीम ने की।
महाशिविर में सांसद विवेक बंटी साहू ने रक्तदान किया इसके अलावा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी, महामंत्री डॉ हितेश मिश्रा, डॉ मयंक साहू, डॉ शुभम वर्मा तथा युवा मोर्चा से रवि मालवी सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान कर सेवा दिवस को सफल बनाया। शिविर में डॉक्टर्स, व्यवसाई, मातृशक्ति एवं युवाओं ने बड़ी संख्या मे रक्तदान किया।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी ने बताया कि कुल 108 यूनिट रक्तदान हुआ तथा रक्तदान के साथ सभी रक्तदाताओं को लस्सी पिलाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। जिला संयोजक डॉ हरजानी ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।
सांसद ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के इस कार्य की सराहना की और कहा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा और भी सेवा शिविर लगाए जाएं। इस अवसर पर डॉ हितेश मिश्रा, डॉ मयंक साहू, डॉ राजेश राय, डॉ अखिलेश धारे, डॉ भोला यादव, डॉ अरविंद पसीने, डॉ कोमल जायसवाल, सुरेश माधवानी, तुलसी परसवानी, संतोष लालवानी, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू मंडराह तथा अन्य चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक जन युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए। सेवा दिवस पर चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मसालेदार छाछ एवं लू से बचाव हेतु जेब में रखने के लिए प्याज का वितरण भी किया गया।