Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नारी शक्तिवंदन अधिनियम पर भाजपा फैला रही भ्रम: सरला सिसोदिया

नारी शक्तिवंदन अधिनियम पर भाजपा फैला रही भ्रम: सरला सिसोदिया
छिंदवाड़ा
29-Apr-26
शहर महिला कांग्रेस ने बैठक में लिया निर्णय, आंदोलन की रूपरेखा की तय

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस कार्यालय में शहर महिला कांग्रेस की बैठक बुधवार को हुई। आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और आगामी दिवस में भाजपा सरकार की मातृशक्ति विरोधी नीतियों के खिलाफ किए जाने वाले धरना व आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई। सदस्यता अभियान के साथ ही ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठकों को लेकर अहम चर्चा हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा मातृशक्ति के बीच नारी शक्तिवंदन अधिनियम को लेकर भ्रम फैला रही है। उन्होंने उपस्थित समस्त कांग्रेस नेत्रियों से कहा कि वे स्वयं जवाबदारी लेते हुए महिलाओं के बीच पहुंचकर सच्चाई से अवगत कराते हुए बताएं कि नारी शक्तिवंदन अधिनियम को भाजपा सरकार ने रोककर रखा है। आयोजित बैठक में जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी मंजू बैस, रानू डेहरिया, दीपा यादव, ममता चौखे, माया सूर्यवंशी, आम्रपाली नारनवरे, पूनम उइके, ज्योति डेहरिया, रामवती परतेती व सुनीता युवनाती सहित अन्य महिला नेत्रियां उपस्थित रहीं।
Share News On