सिंधी समाज की महिला शाखा की कार्यकारिणी गठित
छिंदवाड़ा
13-Aug-26
मानसी परसवानी अध्यक्ष, ऋतू परसवानी उपाध्यक्ष और रीत डोडानी बनीं सचिव

छिंदवाड़ा
श्री पूज्य सिंधी पंचायत छिंदवाड़ा द्वारा समाज की महिला शाखा का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। पंचायत अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी ने कार्यकारिणी की घोषणा की। नई समिति में समाज की महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यकारिणी में श्रीमती मानसी परसवानी को अध्यक्ष, श्रीमती ऋतू परसवानी को उपाध्यक्ष, श्रीमती रीत डोडानी को सचिव, श्रीमती सौम्या कुकरेजा को सहसचिव, श्रीमती पलक परसवानी को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती अंजलि चेलानी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीमती मान्या नाथानी एवं श्रीमती सिमरन सूखेजा को सौंपी गई है। शिक्षा एवं युवा बालिका मार्गदर्शन प्रभारी के रूप में श्रीमती मानसी डोडानी, श्रीमती गीता हरजानी एवं श्रीमती गरिमा हरवानी कार्य करेंगी। इसी प्रकार सामाजिक व्यवस्था एवं रीति-रिवाज प्रभारी के रूप में श्रीमती सोनम लालवानी, श्रीमती प्रिया गोगिया एवं श्रीमती भावना कुकरेजा को जिम्मेदारी दी गई है।
इन्हें बनाया कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती संगीता परसवानी, श्रीमती कियारा माधवानी, श्रीमती कविता डोडानी, श्रीमती सिमरन नाथानी, श्रीमती सुमन चेलानी एवं श्रीमती भावना झामनानी को शामिल किया गया है।
नई महिला समिति के गठन पर सिंधी समाज के प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि महिला शाखा सामाजिक, शैक्षणिक एवं युवा बालिकाओं के मार्गदर्शन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी।