राम मंदिर और गुलाबरा नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा
राजनीति
13-Aug-26
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या मे मातृशक्ति, वरिष्ठगण व क्षेत्रवासी शामिल हुए
छिन्दवाड़ा

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल तीन छिंदवाड़ा द्वारा चन्दनगांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा राम मंदिर नगर मंडल तीन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल चंदनगांव और अन्य स्कूलों के छात्र छात्राओं और आमजनों के द्वारा चंदनगांव के विभिन्न मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान लोगोें ने अपने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर डीजे में राष्ट्र भक्ति के गीतों और देश भक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा शामिल हुए। तिरंगा यात्रा पानी टंकी हाईस्कूल चंदनगांव से प्रारंभ होकर चंदनगांव के मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के पश्चात उसी स्थान पर पहुंची। तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने पर सभी का आभार मान कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पंकज पाटनी, रिजवान कुरैशी, दिवाकर सदारंग, गरिमा प्रतीक दामोदर, मोरेश्वर हिवसे, आलोक साहू, दीपा राजेश मोखलगाय, गजेंद्र बारस्कर, रामेश्वर ठाकरे, बबलू पराते, मनीष गुप्ता, मयूर पटेल, छोटू उद्दीन जित्तू मालवी, रोहित माहौर, ऋषभ ताम्रकर, नितिन राउत, कांता वानखेड़े, नीलम, बंटी राय, मंगेश कापले, स्वप्निल शर्मा, कुंज राठी सहित बड़ी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।
शाहिद कारपोरेट मेजर विक्की पहाड़े के छायाचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित की

भाजपा नगर मण्डल गुलाबरा के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर मण्डल अध्यक्ष श्रीमति लीला बजोलिया ने बताया कि नोनिया करबल हायर सेकंडरी शासकीय स्कूल से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ की गई और परसिया रोड के मुख्य मार्गाे से होते हुए शाहिद कारपोरेट मेजर विक्की पहाड़े के निज निवास पहुंचकर उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान शहीद कारपोरेट मेजर विक्की पहाड़े अमर रहे नारो के साथ रैली का समापन हुआ।
. तिरंगा यात्रा मे स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षकों के साथ में भाजपा से ममता डोंगरे, निशा गोस्वामी, सोमती सिंगारे,प्रभा ओकटे,महामंत्री आशुतोष बड़ीवा, पाशा भाईजान, मनीष सोनी,सत्येंद्र सेमेकर, पार्षद भूरा भावरकर,चंद्रभान देवरे, बंटी सक्सेना,राजकुमार गोनेकर,बिट्टू मण्डराह, शिवा सरसवार,राज गोहर,चन्द्रकुमार बटके,नीरज ब्रम्हवंशी, आनंद गोहर,विमल शर्मा,राधे सेमेकर, अशरफ कुमरे, सिद्धांत सिंगारे,नीरज वर्मा सहित बड़ी संख्या मे मातृशक्ति, वरिष्ठगण व क्षेत्रवासी उपस्थित हुए.!