पंचतत्व में विलीन हुए श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज
छिंदवाड़ा
08-Jan-26
चौरागढ़ महादेव तीर्थ स्थल विकास की यादों के साथ रहेंगे शिवभक्तों के दिलों में
छिन्दवाड़ा
धर्म की ध्वजा लहराने वाले महंत श्रीश्री 1008 गरीबदास जी महाराज पंचतत्व में विलीन हुए। चौरागढ़ स्थित महादेव तीर्थ स्थल के विकास को लेकर वे सदैव महादेव के भक्तों के दिलों में रहेंगे। बहुत ही शोकाकुल माहौल में शिवभक्तों ने श्री श्री 1008 गरीब दास जी महाराज के अंतिम दर्शन किए। इस अवसर पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ व जिला कांग्रेस परिवार की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

चौरागढ़ के सिद्ध महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी महंत श्रीश्री 1008 गरीबदास जी महाराज के अंतिम दर्शन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने मंदिर के उत्तराधिकारी महंत नारायणदास महाराज से फोन पर कमलनाथ एवं नकुलनाथ से बात करवाई। इस दौरान नकुलनाथ ने कहा कि वे जल्द ही मंदिर पहुंचेंगे। अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नाथद्वय ने शोकाकुल भक्तों व मंदिर के सेवादारों को ढांढस बंधाया।
श्री ओकटे सहित कांग्रेस परिवार के अन्य सदस्यगण भी बड़ी संख्या में चौरागढ़ पहुंचे। कांग्रेस परिवार के साथ ही जिले व नगरवासियों की ओर से से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराज श्री ने अपना सम्पूर्ण जीवन चौरागढ़ स्थित श्री महादेव मंदिर के विकास व विस्तार में समर्पित किया। धर्म की अलख जगाने के साथ ही अपने शिष्यों पर असीम कृपा बरसाने वाले महाराज श्री का जीवन तप, तपस्या व जनकल्याण के लिए सर्मित रहा। उनके शिष्य मप्र, राजस्थान, महाराष्ट व छत्तीसगढ़ सहित अन्य अनेकों राज्य में है। सभी महाराज जी के अंतिम दर्शन हेतु पहुंचे।