सांसद बंटी विवेक साहू ने हैवलॉक में गोदामॊं व उचित मूल्य की दुकानॊं का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
08-Jan-26
सांसद ने एफसीआई व पीडीआई हैवलॉक का दौरा भी किया
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू संसद की प्रमुख स्थायी समिति उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण की कमेटी के साथ में 4 जनवरी से लगातार 6 दिन तक तीन राज्यों के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने चैन्नई और पुडुचेरी का दौरा करते हुए प्रमुख विभागों के प्रतिनिधियों के साथ में बैठके में शामिल हुए।

सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूवार को सुबह चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए प्रस्थान किया। पोर्ट ब्लेयर के श्री विजय पुरम से वे हैवलॉक (स्वराज द्वीप) पहुंचे। दोपहर में वे हैवलॉक द्वीप स्वराज द्वीप पहुंचे। सांसद श्री साहू ने कमेटी के साथ में दोपहर में खाद्य गोदाम-उचित मूल्य की दुकान और एफसीआई व पीडीआई हैवलॉक का दौरा किया और हैवलॉक में ही रात्रि विश्राम किया।
सांसद आज अंडमान और निकोबार के दौरे पर रहेंगे
सांसद बंटी विवेक साहू 9 जनवरी को 11ः00 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में खाद्यान्न का भंडारणः मौजूदा बुनियादी ढांचा और भविष्य की रणनीति विषय पर एफसीआई व सीडब्लुसी के प्रतिनिधियों और प्रधान सचिव, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, अंडमान और निकोबार प्रशासन के साथ बैठक में अनौपचारिक चर्चा करेंगे।