आश्रयवी फाऊंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर की विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच
छिंदवाड़ा
08-Jan-26
छिन्दवाड़ा
उत्कृष्ट बालिका छात्रावास में आश्रयवी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विवांता हास्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला प्राचार्य दिलीप ढोके ने कहा की पढाई के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। शरीर अच्छा रहेगा तो ही बौद्धिक विकास होगा। आश्रवी फाऊंडेशन के राज्य समन्वयक संजय साहू ने कहा की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाना अति आवश्यक है। इससे शरीर के अंदर छिपी बीमारियों का पता चलता है जिनका समय पर उपचार किया जा सकता है।

विवांता हास्पिटल के डारेक्टर बलराम मेघानी ने बताया की वर्तमान में छात्राओं में हीमोग्लोबिन की कमी अधिकांशतः देखी गई है जिसका मुख्य कारण सही खान पान ना करना है। छात्राओं का मानसिक विकास पोषण युक्त आहार के सेवन होता है और शारीरिक स्वच्छता का भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसी क्रम में आज 70 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान छात्राओं का बीपी, शूगर एवं जनरल चेकप कर स्वास्थ्य संम्बन्धित परामर्श दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में विवांता अस्पताल से डा आरती पांडे, नर्सिंग स्टाफ शिखा मर्सकोले, संजू पर्तें, पी आर ओ विनोद श्रीवास, अभिषेक चंदेल, छात्रावास अधिक्षक साधना गजभिए, अर्चना ढोंगरे,पी एस रघुवंशी, एवं अपूर्वा फाउंडेशन, कुकड़ा ग्राम उत्थान समीति के संयोजक श्यामल राव, आदर्श फाऊंडेशन के अध्यक्ष महेश बंदेवार का सराहनीय सहयोग रहा।