Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर संपन्न

आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर संपन्न
छिंदवाड़ा
08-Jan-26
अत्यधिक ठंड को देखते हुए ग्रामीणों को बांटे कंबल

छिंदवाड़ा

आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत जमुनिया के अंतर्गत ग्राम पाली में   निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सतीश नागवंशी की विशेष उपस्थिति रही। आयोजित शिविर के दौरान लगभग 350 जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए गए, वहीं 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 220 लोगों का बीपी एवं शुगर जांच भी की गई। शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी बलराम बेलवंशी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए संगठन के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. राम कुमार आमगोरिया, दीपक चोरिया, दीपक ठाकुर, नेहा सिंह, संजय विश्वकर्मा, अंकित सूर्यवंशी, अखिल तागड़े सहित अन्य चिकित्सक एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं को परीक्षा उपयोगी सामग्री भी वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम जमुनिया पठार के सरपंच श्री तुलशराम उइके ,सचिव मोहन राठौर, स्थानीय भगवानदास बालवंशी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन केवल प्रसाद धुर्वे द्वारा किया गया। महेंद्र सिंह ठाकुर,रमेंद्र उईके,अक्षित शर्मा, रमन प्रसाद, राजकुमार धुर्वे,  राहुल पवर उदय  उईके, रामदास उपासे, रिजवान खान आदि उपस्थित रहे। आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की ग्रामीणजनों एवं क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
Share News On