Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्कूल में बच्चों को बांटे स्वेटर, बिस्किट, लड्डू और चाकलेट

स्कूल में बच्चों को बांटे स्वेटर, बिस्किट, लड्डू और चाकलेट
छिंदवाड़ा
08-Jan-26
छिंदवाड़ा 

सर्दियों की ठिठुरन भरी कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने एक सराहनीय पहल की है। सोसाइटी के “विंटर रिलीफ कैंपेन” के तहत शासकीय प्राथमिक शाला सोमाढाना में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक  विजय बहादुर वर्मा , श्रीमती कुसुम वर्मा के सहयोग बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए । 

इस कार्यक्रम में लगभग 26 बच्चों को निःशुल्क स्वेटर प्रदान किए गए, गर्म स्वेटर पाकर नन्हे बच्चे के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और मुस्कुराते हुए कहा धन्यवाद अंकल थैंक्यू संकल्प । इस पुनीत कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी चंद्रकांत विश्वकर्मा , सचिव संदीप अग्निहोत्री , उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक विजय बहादुर वर्मा , श्रीमती कुसुम वर्मा उपस्थित रहे । विद्यालय के शिक्षक श्री डेहरिया जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा ये पुनीत कार्य  के माध्यम से  आप इन जरूरत मंद का सहारा बने सोमाढाना में इस तरह का पहला कार्यक्रम है पहली बार किसी ने बच्चो को उपहार स्वरूप स्वेटर,बिस्किट,लड्डू,चाकलेट आदि सामग्री भेंट की है ।।
Share News On