Home News Helpline Classified Jobs About Contact

श्री राधा कृष्ण रामायण संकीर्तन मंडल ने गरीब कन्या के विवाह हेतु सहायता राशि दी

श्री राधा कृष्ण रामायण संकीर्तन मंडल ने गरीब कन्या के विवाह हेतु सहायता राशि दी
छिंदवाड़ा
26-May-26
छिंदवाड़ा

छोटी बाजार के श्री राधा कृष्ण रामायण संकीर्तन मंडल द्वारा विगत 30 वर्षों से निःशुल्क रामायण पाठ के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। मंडल द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता भी की जाती रही है।

मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी अनुज चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल समिति के सदस्यों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या सौ. का. सोनाली मड़ावी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। जानकारी अनुसार, कन्या के निवास कुंडी मोहल्ला, छोटा तालाब के पास, छिंदवाड़ा पहुंचकर मंडल समिति के सदस्यों द्वारा दिनांक 24 मई, रविवार को परिवार को विवाह सहयोग स्वरूप 21,000 रूपए की नगद राशि सप्रेम भेंट की गई।

मंडल परिवार ने नवविवाहित जोड़े के सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उन पर सदैव कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले मंडल के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
Share News On