Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नुन्हारिया मेहरा समाज के चुनाव संपन्न, रामराव आठनकर बने जिला अध्यक्ष

नुन्हारिया मेहरा समाज के चुनाव संपन्न, रामराव आठनकर बने जिला अध्यक्ष
छिंदवाड़ा
26-May-26
छिंदवाड़ा

नुन्हारिया मेहरा विकास समिति छिंदवाड़ा की कार्यकारिणी का बैठक का आयोजन 24 मई, रविवार को स्थानीय पेंशनर भवन में किया गया। इस अवसर पर नुन्हारिया मेहरा समाज विकास समिति के मतदान संपन्न हुये जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर रामराव आठनकर, उपाध्यक्ष मंगल प्रसाद भॉवरकर, सचिव कोमल भावरकर, सहसचिव हरीश नागले, कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद नुन्हारिया एवं सदस्य पद राजू सरानकर की नियुक्ति की गई। 

इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष महेश भावरकर, संस्थापक सदस्य बिसनलाल झावरे, सिरपत सरनकर, शिवन्दन भावरकर, जी.एस.पाटिलकर, शिवप्रसाद भावरकर, कामता प्रसाद पटेलिया, राधेलाल भावरकर, विजय बुनकर चॉदामेटा, सुरेश जावकर न्यूटन, सुरेश बुनकर घाघर तलाई, बालकिसन कोलारे परासिया, भरोष परसगांव एवं तात्कालीन अध्यक्ष अतरलाल कोलारे, उपाध्यक्ष उमाशंकर (संतोष) वस्त्राने, कोषाध्यक्ष महेंद्र खातरकर, नवीन कार्यसमिति गठन नियमनुसार पारित प्रस्ताव एवं कार्यकारी टीम एवं समस्त सामाजिक नागरिकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुये। इस अवसर पर छिंदवाड़ा सहित आसपास के लगभग 15-20 ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मतदान किया। बैठक में नुन्हारिया मेहरा समाज के बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा शक्ति सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
Share News On