Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अनगढ़ हनुमान मंदिर में प्रारंभ हुई श्रीकृष्ण कथा

अनगढ़ हनुमान मंदिर में प्रारंभ हुई श्रीकृष्ण कथा
छिंदवाड़ा
02-Sep-26
छिंदवाड़ा

स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में सद्गुरु परिवार की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 51 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत संगीतमयी श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा 8 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक होगी। कथा का वाचन परम पूज्य महामंडलेश्वर  नागेंद्र ब्रह्मचारी जी कर रहे हैं।

कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ से महाराज ने नैमिषारण्य में नारद जी को ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के महत्व तथा श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि एक पेड़ के नीचे सनकादिक ऋषि विराजमान थे। उनके पास अनेक ऋषि-मुनि और संत कथा सुनने के लिए पहुंचे। सनतकुमारों ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि भागवत का एक अक्षर अथवा आधा श्लोक भी श्रद्धा से बोलने-सुनने पर दस हजार गायों के दान और अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। महाराज ने कहा कि भगवान की कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का संचार करता है। कथा के अवसर पर महिला मंडल द्वारा दोपहर 3 बजे से भजन प्रस्तुत किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Share News On