Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड क्रमांक 32 में किया जनसंवाद

सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड क्रमांक 32 में किया जनसंवाद
राजनीति
02-Sep-26
छिंदवाड़ा

शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संदेश और जनसंवाद करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील कर रहे सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही छिन्दवाड़ा शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहां स्थित पार्कों और खुले स्थानों में पौधरोपण कर रहे है। इसी क्रम में सांसद श्री साहू ने बुधवार की सुबह छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 32 के बूथ क्रमांक 307 दुर्गा माता मंदिर परिसर पटेल कॉलोनी में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के साथ पौधारोपण करते हुए वार्डवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।  

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। छिन्दवाड़ा शहर को हरा-भरा, सुंदर और स्वच्छ करने के लिए प्रयासरत सांसद श्री साहू ने कहा कि हमारा संकल्प है कि छिंदवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में विकास को गति दी जाए। इस दौरान प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छ व हरित वातावरण के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वार्डवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधारोपण के दौरान सांसद श्री साहू ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

इस दौरान पर मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर, मंडल महामंत्री पंकज पाटनी, बूथ अध्यक्ष मंगेश कापले, रत्नाकर आवारे, राजा साहू, अभिषेक पंडित, मनोज शास्त्री, रामराज बघेल, विराट भारद्वाज, सतीश दौड़के, सुनील खिरेकर, ऋषि मालवीय, अतुल तिवारी, आनंद मालवीय, दयाराम चोरिया, डॉ. दिलीप खरे, श्रीमती डॉ. माधुरी पीठे, वर्षा पाठक, रानू दुबे, नीलम गोयल, शशि मालवीय, राजा पाण्डेय, गणेश करदे, वैभव साहू, शहरोनिया, छोटू भाई, नरेंद्र भाई, संगीता चोरिया एवं विद्या साहू सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Share News On