राजलवाड़ी से बड़ीवाड़ा तक संत रविदास के जयघोष
राजनीति
02-Sep-26
चौरई ग्रामीण मंडल में 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश

छिंदवाड़ा/चौरई
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही कलश शोभा यात्रा का भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई के राजलवाड़ी, पांजरा और बड़ीवाड़ा में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ शोभा यात्रा का स्वागत कर संत रविदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
यात्रा के दौरान पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने अपने विचारों से समाज को समानता, समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका जीवन सामाजिक परिवर्तन और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उनका संदेश आज भी समाज को आडंबर से दूर रहकर आंतरिक शुद्धता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष दान सिंह ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर बंटी पटेल, मंडल अध्यक्ष चांद नीरज सिंह ठाकुर, जिला सह-संयोजक राकेश माइकल पहाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी, भाजपा मंडल महामंत्री बनवारी माहोरे सहित मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।