कौशल, दृष्टि और नेतृत्व से बेहतर बने बेहतर प्रोफेशनल
छिंदवाड़ा
02-Sep-26
रोटरी क्लब ने किया सेमीनार

छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा कौशल, दृष्टि और नेतृत्व विषय पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। होटल सिल्वर साइन में आयोजित प्रथम दिवस के कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ इंदौर के मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर रोटे. सुधींद्र मोहन शर्मा ने ‘कौशल, दृष्टि और नेतृत्व से बेहतर बने प्रोफेशनल सफर’ विषय पर रोटेरियन एवं युवाओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के डीजीई रोटे. मुकेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रोटे. मुकेश साहू ने रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए सेमिनार के आयोजन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटे. विनित पटौदी, सचिव रोटे. जयेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे. अमित मक्कड़ एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटे. विनोद तिवारी सहित रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटे. सचिन वर्मा, रोटे. जयेश गुप्ता एवं रोटे. अमित मक्कड़ ने किया। अध्यक्ष रोटे. विनित पटौदी ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। अंत में रोटे. सुधींद्र मोहन शर्मा एवं रोटे. मुकेश साहू का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।