Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आसरा बना लकवा ग्रसित राजू का सहारा, दिलाई कमोड व्हीलचेयर

आसरा बना लकवा ग्रसित राजू का सहारा, दिलाई कमोड व्हीलचेयर
छिंदवाड़ा
02-Sep-26
अमरवाड़ा मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा ने किया आर्थिक सहयोग 

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा निवासी लकवा ग्रसित राजू कमोड व्हीलचेयर पाकर हुए खुश, आसरा जिला समन्वयक श्री मुकेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई महीने से लकवा से ग्रसित छिंदवाड़ा निवासी राजू मालवी पिता जग्गू मालवी अपने दैनिक दिनचर्या के कार्य एवं आवागमन नहीं कर पा रहे थे जिसके कारण वह उनका पूरा परिवार बहुत परेशान था एक व्हीलचेयर पाने के लिए प्रशासन के हर दरवाजे तक पहुंचे परंतु निराशा ही प्राप्त हुई। 

तब राजू के मोहल्ले में निवासी बाबू राजेंद्र नामदेव द्वारा अमरवाड़ा मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा से संपर्क कर संपूर्ण समस्या से अवगत कराया। समस्या की गंभीरता को देखते हुए मंडल अध्यक्ष द्वारा तत्काल कमोड व्हीलचेयर के लिए आर्थिक सहयोग देकर तुरंत कमोड व्हीलचेयर की व्यवस्था की, चुकी राजू छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा व्हीलचेयर ले जाने में सक्षम न होने के कारण राजेंद्र नामदेव द्वारा मंडल अध्यक्ष से कमोड व्हीलचेयर प्राप्त कर छिंदवाड़ा पहुंचाई गई। इस पुनीत कार्य के लिए राजू मालवी उनका परिवार एवं राजेंद्र नामदेव जी द्वारा मंडल अध्यक्ष का बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। वितरण के समय मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा मंडल महामंत्री आशु चाचडा आसरा जिला समन्वयक मुकेश मालवीय बाबू राजेंद्र नामदेव अंकित जंघेला कंप्यूटर ऑपरेटर वर्षा मर्सकोले आदि लोग उपस्थित थे।
Share News On