गुजराती महिला मंडल ने किया सुंदरकांड पाठ
छिंदवाड़ा
02-Sep-26
छिंदवाड़ा

गुजराती महिला मंडल छिंदवाड़ा के तत्वावधान में गुजराती समाज भवन में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया सुंदरकांड की सुमधुर प्रस्तुति राधा कृष्ण महिला मंडल बसंत कॉलोनी द्वारा दी गई। सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाओं एवं बंधुओं ने सुंदरकांड श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया गुजराती महिला मंडल द्वारा यह आयोजन बड़े ही भक्ति भाव से देश की उन्नति प्राकृतिक आपदाओं से देश की रक्षा की कामना से किया गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया पाठ के अंत में प्रसादी वितरण किया गया।