Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अतिथि शिक्षक की शिकायत पर प्रभारी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

अतिथि शिक्षक की शिकायत पर प्रभारी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
छिंदवाड़ा
01-Sep-26
छिन्दवाडा

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा जिले के विकासखंड तामिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुलसान के प्रभारी प्राचार्य एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक हरीश साहू को कलेक्टर हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा श्री मरकाम ने बताया कि कलेक्टर महोदय की जनसुनवाई में 1 सितंबर 2026 को पूर्व अतिथि शिक्षक सुश्री गीता चौरे द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन में संस्था में रिक्त इतिहास विषय के विज्ञापन की कंडिका क्रमांक 06 में पूर्व में असहमति प्रदर्शित करने वाले आवेदकों के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाने का उल्लेख किए जाने संबंधी शिकायत की गई थी।

सूचना पत्र में उल्लेख किया गया है कि विज्ञापन में उक्त कंडिका का लेख किया जाना नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के विपरीत पाया गया है। साथ ही, नियमों का पालन नहीं करते हुए उक्त कंडिका को अपने हित की पूर्ति के लिए जोड़ा जाना मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3(1)(एक)(दो)(तीन) के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इस संबंध में अपना तथ्यात्मक जवाब 03 दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर उनके विरुद्ध सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 में दिए गए निर्देशों के परिपालन में अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
Share News On