Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तीन दिनों से जिले में कहीं भी नहीं हुई बरिश

तीन दिनों से जिले में कहीं भी नहीं हुई बरिश
कृषि जगत
01-Sep-26
जिले में अभी तक 675.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छिन्दवाडा 

जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। बारिश की वर्तमान स्थिति से अब किसानों की फसलों पर प्रभाव पड़ने की आश्ंाका बढ़ गई है तो वहीं जलाशयों में जल संग्रह की स्थिति भी चिंताजनक होने लगी है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो जहां किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है तो वहीं लोगों को पीने के पानी का संकट समय से पहले ही करना पड़ सकता है।

1 सितंबर तक बारिश की स्थिति

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 675.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 834.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 01 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 0.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 01 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों  के दौरान जिले में वर्षा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 392.2, मोहखेड़ में 492.1, तामिया में 824.2, अमरवाड़ा 632.6, चौरई में 692.6, हर्रई में 973.4, बिछुआ 555.1, परासिया में 489.8, जुन्नारदेव में 693.8, चांद में 714.9 और उमरेठ में 845 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।   
Share News On