Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिव शक्ति सेवा मंडल की बैठक रविवार को

शिव शक्ति सेवा मंडल की बैठक रविवार को
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
शिवरात्रि पर होने वाले भंडारे को लेकर होगा विचार-विमर्श

छिंदवाड़ा 

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर धार्मिक संगठनों का विचार विमर्श शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शिव शक्ति सेवा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया है। सेवादार कृष्णा सेठिया ने बताया कि 
आगामी 15 फरवरी को  श्री पातालेश्वर धाम में 24 वा फलाहारी भंडारा करने, कार्यक्रम की योजना, मंडल का वार्षिक प्रतिवेदन आय-व्यय का ब्यौरा के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन 4 जनवरी रविवार को शाम 6 बजे से महालक्ष्मी मंगल भवन छोटा तालाब के सामने रखी गई है। मंडल के सभी जिम्मेदार सेवादारों, सहयोगियों से आग्रह है बैठक में समय पर पहुंच कर अपने विचारों, योजनाओं को बैठक में रखें जिससे कार्यक्रम का संचालन भव्य और सुचारू रूप से किया जा सके।

Share News On