सावित्री बाई फुले जंयती पर विद्यार्थियों का किया सम्मान
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
छिंदवाड़ा
राजपाल चौक स्थित दौड़के कोचिंग संस्थान में समाज में महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली श्रीमती सावित्री बाई फुले जी की 195 वी जंयती के अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। महान समाजसेवी सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया।

संस्था के संचालक राजेश दौड़के ने बताया कि हर्रई आईटीआई के प्राचार्य अनिल बंदेवार ने सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया इनमें प्रंशात साहु 96.8, नम्रता नांगवंशी 95.4, निकिता सिंग ठाकुर 93.8, मानसी मालवी 88.6, राजमणी कहार 86, भुमिषा झरबडे 86.5, आरुषि कपाले 94, कपिल गडकरी व अन्य छात्र छात्राओ को पुरूकृत किया गया व उनके उज्ववल भविष्य की कामना की गई। इसके अलावा बच्चो को करियर बनाने संबधित जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से पढ़लिखकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने और समाज सहित देश का मान बढ़ाने का आव्हान किया। संचालक राजेश दौड़के ने श्रीमती सावित्री बाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और सभी से निडर, निर्भिक होकर आगे बढ़ने की बात कही।