गुजराती समाज ने किया कायना सांवला का सम्मान
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
छिंदवाड़ा
गुजराती समाज छिंदवाड़ा की कायना सांवला सुपुत्री जतिन भाई एवं हिना बेन सांवला के द्वारा विगत दिनों सूरत में आयोजित राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में अपने ग्रुप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने की सफलता प्राप्त की। गुजराती समाज छिंदवाड़ा ने कायना की सफलता का सम्मान किया एवं भविष्य हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई। सांवला परिवार एवं गुजराती समाज के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय रहा एवं कायना की सफलता से, अब खेलों में भी गुजरातीयों का बोलबाला कायम हुआ। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मोहन भाई गौरी एवं प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहें।
