सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार का संकल्प लेकर मैदान में उतरेंगे सेवा दूत
राजनीति
27-Nov-26
भाजपा के ‘सेवा दूत अभियान’ का शंखनाद
संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने की सहभागिता

छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित 25 दिवसीय अल्पकालीन विस्तारक ‘सेवा दूत अभियान’ के अंतर्गत जबलपुर स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सहभागिता की।
जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल एवं छिंदवाड़ा संभाग के सेवा दूतों और विधानसभा समन्वयकों के लिए आयोजित इस कार्यशाला में संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियान की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अभियान के उद्देश्यों और संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता विनोद गोंटिया एवं संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज शंकर लाल पाटकर, भाजपा नेता संजय पटेल, ठाकुर प्रियवर सिंह एवं मनेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।