Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जाखावाड़ी में लगा 73 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जाखावाड़ी में लगा 73 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
27-Nov-26
266 मरीजों का इलाज, 14 मरीजों को किया रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट

100 दिन सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल लिंगा के ग्राम जाखावाड़ी में 73 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ अतिथियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 266 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 14 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जायेगा। शिविरों के दौरान मिले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। अब गांवांे में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है, यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान लिंगा मंडल अध्यक्ष धनश्याम कडवे, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल मोहोड़, सदन साहू और गोलु नागरे ने कहा कि 100 दिन सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सिंतबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक दोनों जिलों में आयोजित होने वाले 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की कड़ी में ग्राम जाखावाड़ी में 73 वें शिविर का आयोजन किया गया है।  

जाखावाड़ी में आयोजित 73 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे अतिथियों ने शिविर में मौजुद डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ समस्त चिकित्सा कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा। शिविर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, लिंगा मंडल अध्यक्ष धनश्याम कडवे, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल मोहोड़, गोलु नागरे, सदन साहू ,राजू पवार, देवेन्द्र गायकवाड, विलास खिरडकर, गगन घटकडे, शैलेन्द्र चोपडे, रामचन्द्र बोबडे, निरंकुश नागरे, चमन खरपूसे, वासुदेव खरपूसे, राजू फरकारे, लीलाधर डोंडरे, सरपंच श्रीमती ज्योति मेश्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
Share News On