क्रिकेट प्रतियोगिता में कोल्हिया वॉरियर्स की टीम ने जीता मैच
खेल
27-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 27 नबम्बर को कोल्हिया वॉरियर्स विरूध्द योजना वॉरियर्स की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें कोल्हिया वॉरियर्स विजेता रही। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए जिला क्रीडा अधिकारी योगेश्वर चौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 28 नबम्बर को बालक जवाहर विरूध्द संजू ढाबा इलेवन और मजबूत इलेवन विरूध्द केएसपी के बीच मैच खेले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आर्कषक मैचों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित हो रहे है। मैचों के निर्णायक के रूप में संदीप मालवी, बिटटू विवेक मंडराह, रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, जावेद खान, बिटटू विवेक भाऊ, वसीम खान, राशिद खान, आनंद गोहर, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, सुधीर ताम्रकार अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।