सेवादल कार्यकर्ता शनिवार को संकटमोचन मंदिर में करेंगे साफ-सफाई
राजनीति
07-Aug-26
छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस सेवादल शनिवार सुबह नरसिंहपुर रोड, धरमटेकड़ी पुलिस चौकी के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएगा। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने बताया कि अभियान के तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले, जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल, नगर कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुबह 8 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया है।