Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राम मंदिर नगर मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर फोकस

राम मंदिर नगर मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर फोकस
राजनीति
07-Aug-26
मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने की संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा

छिन्दवाड़ा

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई। बैठक में मंडल के अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने प्रदेश और जिले से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए विगत एक माह में संपन्न हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा तिरंगा यात्रा सहित आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मन की बात कार्यक्रम को हर बुथ में देखने के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी और मीडिया प्रभारियों से आव्हान किया गया।

जिला भाजपा से बैठक के लिए नियुक्त बैठक प्रभारी गोलू नागरे ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों के सभी बूथों की बूथ समिति में हर कार्यक्रम के प्रभारी बनाने और जो कार्यकर्ता समय नहीं दे पा रहे उनसे बात करके दूसरों को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। बैठक का संचालन करते हुए मंडल महामंत्री पंकज पाटनी ने तिरंगा यात्रा के लिए प्राप्त  दिशा निर्देश के साथ शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली बैठक और बूथ समितियों के कार्यों पर चर्चा की।

बैठक के प्रारंभ में गोलू नागरे के स्थायी रूप से मंडल प्रभारी बनने पर अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने दुपट्टा पहनाया और मंडल से निगम एल्डरमेन बने मोरेश्वर हिवसे और आलोक साहू का भी सम्मान किया। बैठक का आभार मंडल के उपाध्यक्ष एवं एल्डरमेन मोरेश्वर हिवसे ने व्यक्त किया। बैठक में जिला मंत्री श्रीमती गरिमा दामोदर, मोरेश्वर हिवसे, महामंत्री पंकज पाटनी, मनीष गुप्ता, मंत्री मयूर पटेल, आलोक साहू, बबलू पराते, आकाश ठाकुर, मोहित बुनकर, गजेंद्र बारस्कर, यश गुप्ता ,बंटी राय, जीतेन्द्र मालवी, शरद टोपीवाला, वंदना विश्वकर्मा, यश गुप्ता, गजेंद्र बारस्कर, त्रिलोक राउत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On