कांग्रेस का विश्व आदिवासी कार्यक्रम 8 अगस्त को
राजनीति
07-Aug-26
शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी रैली, खजरी चौक में होगा माल्यार्पण

छिन्दवाड़ा
विश्व आदिवासी दिवस पर स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन होगा। आदिवासी संस्कृति व सभ्यता से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में आदिवासी समाज के बच्चे व युवा प्रस्तुति देंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी, जिला आदिवासी प्रकोष्ठ एवं समस्त अनुसांगिक संगठन एवं समस्त जिला कांग्रेस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में वृहद कार्यक्रम का आयोजन होगा। कांग्रेस ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संगठन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
प्रातः 9.30 बजे बड़ा देव सुमरनी के साथ स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वाहन रैली निकाली जावेगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुये स्थानीय खजरी चौक पहुंचेगी जहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।