संकटमोचन मंदिर में सेवादल ने चलाया स्वच्छता अभियान
राजनीति
08-Aug-26
श्रमदान के बाद किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

छिन्दवाड़ा
जिला कांग्रेस सेवादल ने शनिवार सुबह नरसिंहपुर रोड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 9 बजे मंदिर पहुंचकर परिसर में पोछा लगाने सहित विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की।
अभियान के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस सेवादल, नगर कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान एवं हनुमान चालीसा पाठ में अनुशासन समिति अध्यक्ष शेषराव उईके, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. शबाना खान, उत्तर क्षेत्रीय उपब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उईके, कमलेश जैन, राजेंद्र नाथ, मुकेश गुप्ता, रवि खेलवाड़ी, देवेंद्र लोखंडे, विक्रम वंदेवार, राजेश धुर्वे, संजय विश्वकर्मा, देवचंद्र, देवेंद्र रजक, कुमरे, साई उईके, सिंधु यादव, निशा गोहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।