गांधी प्रतिमा के आसपास सेवादल ने चलाया स्वच्छता अभियान
राजनीति
01-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व जिला कांग्रेस सेवादल ने फव्वारा चौक और गांधीगंज स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा परिसर में साफ-सफाई की। साफ सफाई के इस अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले सहित कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक राजपूत का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष पंचम अमरोदे, पप्पू यमदे, अरुण शर्मा तथा कांग्रेस सेवादल से विवेक वर्मा, कमलेश जैन, सिंधु यादव, वीणा जैन, सरस्वती विश्वकर्मा, निशा गोहिया, मेहजबीन खान, फोजिया खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।