बटकाखापा व धनोरा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ली बैठक
राजनीति
01-Oct-26
संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

छिन्दवाड़ा अपडेट
बटकाखापा एवं धनोरा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई साथ ही संगठन स्तर की समस्त गतिविधियों को समय पर पूरा करने हेतु आग्रह किया गया। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समय-समय पर आंदोलन व धरना प्रदर्शन किए जाने की रणनीति व आगामी पंचायतों चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बटकाखापा एवं धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, समन्वयक, मंडलम अध्यक्ष एवं मंडलम कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने सम्बोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री गुरुचरण खरे, पर्यवेक्षक इब्नेहसन रिज़वी एवं अमरवाड़ा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धीरेन्द्र शाह इवनाती सहित अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।