सांसद बंटी विवेक साहू ने नवनियुक्त अध्यक्षों का किया सम्मान
राजनीति
01-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में पांढुर्णा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोड़े एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मोहखेड़ मंडल अध्यक्ष सुदामा ढोबले का स्वागत कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप दोनों के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्य निरंतर आगे बढ़ें। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पांढुर्णा श्रीमती मिनाक्षी खुरसंगे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखनलाल डोंगरे, जनपद सदस्य विपिन कराड़े आदि उपस्थित थे।