Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेस करेगी विविध कार्यक्रम

गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेस करेगी विविध कार्यक्रम
राजनीति
01-Oct-26
जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर होंगे विविध आयोजन

छिन्दवाड़ा अपडेट

सम्पूर्ण जीवन सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर विविध आयोजन होंगे जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां कांग्रेस द्वारा कर ली गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर शुक्रवार को सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी व देश को किसान व जवान का सही महत्व बतलाने वाले “जय जवान जय किसान” का नारा देने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादु शास्त्री की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी। जिला मुख्यालय छिन्दवाड़ा स्थित महात्मा गांधी चौक  व छोटा तालाब में लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के कार्यक्रम अलग-अलग होंगे।

जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजन हेतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री ओकटे द्वारा प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक, उप ब्लॉक, शहर अध्यक्ष, जिला महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल व भाराछास, कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, समस्त विधायकगण व समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अपने क्षेत्र में समय से शास्त्री जी व गांधी जी की जयंती मनायें साथ ही उपस्थित जनों को देश की आजादी, विकास व उन्नति के लिये दिये गये योगदान से भी अवगत करायें।

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में होंगे आयोजन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने जानकारी देते हुये बताया कि 2 अक्टूबर को स्थानीय महात्मा गांधी चौक व छोटा तालाब स्थित लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जावेगी। दोपहर 01 बजे से महात्मा गांधी चौक पर कार्यक्रम होंगे, बापू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जाएगा, तत्पश्चात छोटा तालाब पहुंचकर लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!