सेवा संकल्प अभियान को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक
राजनीति
01-Oct-26
संगठनात्मक तैयारियों पर हुआ मंथन

छिंदवाड़ा अपडेट
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक सहभागिता तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चे के संभागीय प्रभारी अबिजर हुसैन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता अभियान के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, जिला महामंत्री जलील शाह, उपाध्यक्ष समीर उद्दीन चानू, मंडल अध्यक्ष अज़हर खान, हनीफ खान, अशरफ खान, अमीन मंसूरी, पार्षद तौसीफ खान, जानू खान, हाजी आदिफ गोलू खान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।