एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप में अनियमितताएं एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन
राजनीति
01-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप में फैली अनियमितत्ताओं के खिलाफ एनएसयूआई ने विरोध प्रगट किया। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने ट्राइबल विभाग के एसी को ज्ञापन प्रस्तुत कर तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। ट्राइबल विभाग के एसी सत्येंद्र मरकाम को ज्ञापन प्रस्तुत कर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सिंगारदीप-बिछुआ में सामने आई छात्रावास की अनियमितताओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी दर्ज कराई और तत्काल जांच कार्रवाई की मांग रखी।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त भोजन व साफ पानी नहीं मिल रहा है। छात्राओं की सुविधाओं पर किसी प्रकार कोई ध्यान नहीं दिया जाना चिंताजनक व गम्भीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। एनएसयूआई के ज्ञापन पर ट्राइबल एसी ने 15 दिनों के भीतर जांच व उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी से चर्चा के उपरांत ज्ञापन प्रस्तुत करने राजू वाडीवा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष छिंदवाड़ा अविनाश ककोड़िया, आकाश कुमरे, गगन कुमरे, सूर्यकांत ककोड़िया, विजय उइके, दानसा उइके, अंकेश उइके, अरुण धुर्वे, अजय उइके, अजय पन्द्राम, सुरेंद्र इनवाती, निकिता भलावी, अनामिका सलामे पहुंचे। सभी ने स्पष्ट किया कि 15 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रहित में एनएसयूआई आंदोलन का रास्ता अपनाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन व प्रशासन की होगी।