Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवा, सम्मान, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता पर भाजपा का जोर

सेवा, सम्मान, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता पर भाजपा का जोर
राजनीति
01-Oct-26
भाजपा कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा

छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान अभियान के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले सेवा सेतु अभियान की विस्तृत कार्ययोजना रखी।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सेवा और जनकल्याण का लाभ: आदित्य बबला शुक्ला

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन और जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। सेवा संकल्प अभियान इसी उद्देश्य को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए उसे आमजन से जोड़ने और योजनाओं के लाभार्थियों तक सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: शेषराव यादव

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के आगामी कार्यक्रमों को समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से आयोजित करने तथा इनमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यादव ने कहा कि कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएं और जनकल्याणकारी गतिविधियों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प: विवेक बंटी साहू

सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता से सहयोग करें। जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने, उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मिलकर काम करें। सेवा संकल्प अभियान को वास्तविक जनसेवा से जोड़ने की आवश्यकता है।

महापौर विक्रम आहके ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में भी शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने और जनसेवा की गतिविधियों को व्यापक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा का भाव संगठन की कार्यशैली का महत्वपूर्ण आधार है।

बैठक में 3 एवं 4 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा सेतु अभियान, आगामी मंडल बैठकों के एजेंडे तथा सेवा, सम्मान, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। साथ ही सेवा ज्योति कलश यात्रा के आयोजन की रूपरेखा पर मंथन किया गया। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री कमलेश उईके ने किया तथा आभार जिला महामंत्री विजय पांडे ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कपूर, पूर्व विधायक रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, नत्थन शाह कवरेती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति डेहरिया, लखन वर्मा, सौरभ बावरिया,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल यदुवंशी, अभियान की जिला टोली से अभिलाष गौहर, अल्पसंख्यक मोर्चे के संभाग प्रभारी अबिजर हुसैन सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!