गौशाला की अव्यवस्थाओं को लेकर सेवादल हुआ मुखर
राजनीति
14-Jul-26
कांग्रेस सेवादल ने नगर पालिक निगम पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा
कांग्रेस सेवादल ने नगर पालिक निगम कार्यालय पहुंचकर आदर्श गौशाला में व्यवस्थाएं सुधारने व मौजूद गोवंश के समूचित उपचार की मांग की साथ ही अभी तक हुई गौमाता की मौत को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए सम्पूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
कांग्रेस सेवादल ने प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया कि पाठाढ़ाना स्थित आदर्श गौशाला में महज 9 दिनों में 21 गायों की मौत के बाद भी निगम प्रशासन नहीं जागा। मौत का सिलसिला जारी है और कोई व्यापक इंतजाम नहीं हुए हैं यह निंदनीय लापरवाही है। इस मामले की जांच कर गौशाला संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाए। दोषियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाए। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों एवं चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधवत कानूनी कार्रवाई की जाए।
गौशाला में गोवंश के संरक्षण एवं जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे गम्भीर मामला मानते हुए त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी गलतियों का दोहराव ना हो सके। ज्ञापन सौंपते समय सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, पंचम अमरोदे, डॉ. शबाना यास्मीन खान, हेमंत राजपूत, शेषराव उइके, बलराम सिंग चौहान, सुरेश भावे, देशराज बारस्कर, कादीर मंसूरी, गजानंद सिरेकर व राजेश धुर्वे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जिला महिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी घोषित
जिला महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान द्वारा जिला, नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती सिंधु यादव एवं श्रीमती सलिका सरैयाम को उपाध्यक्ष, श्रीमती तुलसा प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा अधिवक्ता करेश्मा डेहरिया, श्रीमती शाहजहां बानो, श्रीमती सरिता खंडायत एवं अधिवक्ता कीर्ति तिवारी को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. हालिमा खान को मुख्य प्रशिक्षक तथा करिश्मा एवं डॉ. किरण विश्वकर्मा को प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार सचिव पद पर श्रीमती रश्मि धुर्वे, अधिवक्ता स्मिता वर्मा, रामप्यारी उइके, श्रीमती वीणा जैन एवं श्रीमती सोनम बुनकर को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में श्रीमती सरस्वती विश्वकर्मा, श्रीमती निशा गोहिया एवं श्रीमती मीरा भत्ते को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया समन्वयक के रूप में कु. हर्षिता कोचे एवं कु. कल्पना रघुवंशी, सोशल मीडिया समन्वयक के रूप में श्रीमती पूजा भावे तथा ध्वज प्रभारी के रूप में श्रीमती ममता ठाकुर को मनोनीत किया गया है।