Home News Helpline Classified Jobs About Contact

वृद्धा पेंशन को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

वृद्धा पेंशन को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
राजनीति
14-Jul-26
छिन्दवाड़ा

वृद्धा पेंशन भुगतान करने को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस पार्षद आकाश मोखलगाय एवं राहुल मालवीय के द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में पेंशन भुगतान किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत बुजुर्गों को पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है। लम्बे समय से पेंशन नहीं मिलने के कारण पात्रहितग्राही सम्बंधित विभाग के चक्कर काट रहे हैं। कलेक्टर के नाम प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि अविलम्ब पात्रों को पेंशन प्रदान की जाए।

Share News On