Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्कूल सेफ्टी व आपदा प्रबंधन पर विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

स्कूल सेफ्टी व आपदा प्रबंधन पर विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण
छिंदवाड़ा
14-Jul-26
निर्मल पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाडा 

महानिदेशक, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशन तथा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देशानुसार मंगलवार को स्थानीय निर्मल पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा, छिंदवाड़ा में स्कूल सेफ्टी व आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर गणेश कुमार धुर्वे एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बाढ़, भूकंप, आग सहित विभिन्न आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगजनी की स्थिति में अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मल्टीपल कैजुअल्टी (एक साथ अनेक घायलों) की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी देते हुए घायल एवं प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से परिवहन करने के तरीकों का प्रदर्शन एवं अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था। प्रशिक्षण दल में सैनिक दीपेंद्र बरकड़े, स्पर्श यादव, सुमित शर्मा, अंकित पांडे,  अजय धुर्वे, राजा मर्सकोले, प्रवीण धुर्वे एवं सचिन विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा।
Share News On